ऐश्वर्या ने बनाया रिकार्ड !
एक गाना,और 125 टाइप के कास्ट्यूम । चकरा गए ना । लेकिन ऐसा हुआ है और ये हैरत अंगेज कारनामा कर दिखाया है बॉलीवुड की चहेती अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने। जिन्होंने विपुल शाह की आगामी फिल्म ' एक्शन रिप्ले ' में एक सांग के दौरान एक -दो बार नहीं बल्कि 125 बार कास्टयूम को चेंज किया है। जो कि अब तक का रिकार्ड है। क्योंकि इससे पहले किसी भी फिल्म अभिनेत्री ने ऐसा कोई रिकार्ड नहीं बनाया है। विपुल शाह ने कहा ये हमारी सीन की मांग की थी जिसके लिए ऐश्वर्या ने ये किया है। मैं अभी आपको ज्यादा इस विषय पर नहीं बता सकता हूं। जब आप इस फिल्म को रूपहले पर्दे पर देखेंगे तो आप खुद ब खुद इसकी तारीफ करेंगें।
तो वहीं ऐश्वर्या राय ने कहा है कि उनका ये अनुभव बेहद रोमांचकारी रहा है। बार बार एक ही गाने के लिए कास्ट्यूम बदलना और उस बदले हुए कास्ट्यूम के लिए बदला हुआ गेट अप तैयार करना बेहद कठिन था लेकिन मैंने ये किया है क्योंकि ऐसा करने में मुझे बहुत मजा आया। आपको बता दें कि विपुल शाह की फिल्म ' एक्शन रीप्ले' में अक्षय कुमार के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












