बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल का कहना है कि फिल्मकारों को पुरानी फिल्मों का रीमेक नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पुरानी फिल्मों के रीमेक बनाए जाने के विरोधी हैं। सन्नी ने आईएएनएस से कहा, 'मेरा मानना है कि कोई भी पुरानी फिल्मों को नए रूप में पेश नहीं कर सकता है। दरअसल पुरानी फिल्मों में एक जादू है, जिसे उस वक्त के अभिनेताओं ने रचा था। ऐसे में उन फिल्मों को रीमेक रूप में पेश नहीं किया जा सकता है।'
सन्नी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मौजूदा समय के फिल्मकार उन फिल्मों का रीमेक नहीं बनाएं।'
Story first published: Monday, April 26, 2010, 10:53 [IST]