ऐश्वर्या की बेवफाई ने मुझे बर्बाद करके रख दिया....
Pics: जानिए किस को देखकर रो उठीं ऐश्वर्या राय?
अभि-ऐश की शादी को आज सात साल पूरे हो गये हैं और दोनों के एक ढाई साल की बच्ची आराध्या भी है। विदेशी नागरिक खुद को श्रीलंका का निवासी बता रहा है और उसका कहना है कि ऐश की शादी के बाद से ही वो डिप्रेशन में है। उसका नाम निरोशन देवप्रिय है। इस मामले में वो कानूनी मदद ले रहा है और पुलिस से शिकायत भी की है। निरोशन का कहना है कि ऐश्वर्या राय ने उसे बर्बाद करके रख दिया है उसकी कंगाली और बीमारी की जिम्मेदार बच्चन बहू ही है।
हालांकि विदेशी नागरिक के इस बयान पर बच्चन परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। ऐश-अभिषेक आपस में एक लविंग और आयडियल कपल कहे जाते हैं। हालांकि शादी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सलमान खान से और अभिषेक बच्चन का नाम करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी से जुड़ चुका है। देखते हैं कि यह विदेशी नागरिक वाकई में सच कह रहा है या फिर पब्लिसिटी स्टंट के तहत ऐश को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
