Pics: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन में पहुंची ऐश्वर्या
भले ही बेबी आराध्या के कारण उनकी मम्मी और बॉलीवुड की आदर्श बच्चन बहू ऐश्वर्या राय फिल्मों से दूर हों लेकिन वह लगातार इवेंट और विज्ञापनों में सक्रिय हैं। जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता और मांग में कोई कमी नहीं आयी है।
नामी-गिरामी प्रोडक्टस की ब्रांड एंबेसडर ऐश्वर्या रॉय हाल ही में राजधानी दिल्ली में कल्याण ज्वेलर्स के तीन नये शोरूम का उद्घाटन करते नजर आयीं। ऐश्वर्या राय कल्याण ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर हैं।
मालूम हो कि कल्याण ज्वेलर्स ने राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा, डिफेंस कॉलोनी और करोलबाग में तीन शोरूम खोले हैं और शनिवार को ऐश्वर्य ने उनका शुभारंभ किया।
कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी.एस. कल्याणरमन ने एक विज्ञप्ति में कहा, "दिल्ली में हमारे स्टोर का लांच इस गतिशील बाजार के महत्व को रेखांकित करता है। हमें आशा है कि दिल्ली के साथ कल्याण ज्वेलर्स की पूर्वनिर्धारित मुलाकात ब्रांड और इसके अद्वितीय आभूषण संग्रह की तारीफ को और बढ़ाएगी।"
पेंडेंट, बालियां और चूड़ियों जैसे रोज पहने जाने वाले जेवरातों से लेकर समारोहों में पहने जाने वाले सोने और हीरे के शानदार सेट शोरूम में उपलब्ध हैं।
इन दिनों ऐश्वर्या रॉय का टीवी पर आने वाला कल्याण ज्वेलर्स का विज्ञापन काफी लोकप्रिय हो गया है। और महिलाओं के बीच में कल्याण ज्वेलर्स को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications