Sshhh...ऐश्वर्या राय और जया बच्चन कर सकती हैं विपुल शाह की फिल्म
बॉलीवुड में अगर किसी चीज़ का दाम है तो वो है अटकलों का। ताज़ा अटकले कहती हैं कि ऐश्वर्या राय और जया बच्चन एक साथ किसी फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। तो अगर आप एकता कपूर के सास - बहू टीवी ड्रामा से बोर हो चुके हैं तो बड़े परदे पर सास - बहू ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइये।
दरअसल जया बच्चन और ऐश्वर्या राय हाल ही में विपुल शाह के बंगले पहुंची थी और खबरी के अनुसार उनकी ये मुलाकात लगभग 2 घंटे चली। तो बस बात जंगल में आग की तरह फैल गई।
वैसे भी अपने जन्मदिन पर एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि वो संजय गुप्ता की जज़्बा से वापसी कर रही हैं, साथ ही और प्रोजेक्ट्स भी देख रही हैं। ऐश्वर्या ने इससे पहले एक्शन रीप्ले में विपुल शाह के साथ काम किया हैं वहीं अमिताभ बच्चन भी उनके साथ वक्त और आंखें में काम कर चुके हैं।
विपुल शाह ने इस मुलाकात को बेहद निजी और पारिवारिक बताया हालांकि उन्होंने अफवाहों को हवा ये कहकर दे दी कि उन्हें जया बच्चन के साथ काम करके बहुत खुशी होगी। और ऐश्वर्या के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव होता है। तो खुशियों के लिए तो इंसान कुछ भी करता है और अनुभव बढ़ाने के लिए ही तो काम करता है। क्या कोई कुछ समझ रहा है!


Click it and Unblock the Notifications
