सलमान संग ही काम करना चाहती हैं ऐश..नो शाहरुख-आमिर
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अगर ये स्टेटमेंट दिया होता तो होती ये ब्रेकिंग न्यूज लेकिन ये स्टेटमेंट है सलमान खान की बहुत बड़ी फैन और बॉलिवुड में एंट्री कर रही नयी अदाकारा ऐश्वर्ये चौबे का। ऐश्वर्ये चौबे जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में नज़र आने वाली हैं जिसमें कोई एक्टर नहीं है।
ऐश्वर्ये चौबे सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनका कहना है कि सलमान की ही वजह से वो मुंबई आई थीं। सलमान खान से तो मुलाकात ना हो सकी लेकिन उन्हें मुंबई शहर और एक्टिंग की दुनिया इतनी पसंद आ गयी कि वो यहीं रह गयीं।
ऐश से जब हमने पूछा कि क्या वो सलमान के बदले शाहरुख या आमिर के साथ भी काम करना चाहेंगी तो इसपर ऐश का कहना था बिल्कुल नही। सिर्फ और सिर्फ सलमान खान। ऐश ने कहा- मैं सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के साथ ही काम करना चाहती हूं। शाहरुख या आमिर खान के साथ काम करने का कोई इरादा नहीं है।
वैसे ऐसा हमेशा ही होता है कि सलमान खान के दीवाने शाहरुख खान से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन यहां तो सलमान खान की दीवानी ने आमिर खान को भी नकार दिया।


Click it and Unblock the Notifications

