»   » OMG सलमान के लिए छत पर सोयीं, अंधी बन बस में चढ़ीं ऐश

OMG सलमान के लिए छत पर सोयीं, अंधी बन बस में चढ़ीं ऐश

सलमान खान ने बॉलिवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए क्या क्या किया ये तो सभी जानते हैं। लेकिन यहां पर हम मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि बात कर रहे हैं ऐश्वर्ये चौबे की जो कि सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके लिए ही मुंबई शहर में आईं हैं।

सलमान खान हिट एंड रन केस, ऐश ने किया सपोर्ट

ऐश्वर्ये चौबे इस वक्त सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म कर रही हैं और उनका कहना है कि सोनाक्षी के साथ काम करके उन्हें ऐसा लग रहा है कि कहीं ना कहीं वो सलमान के बेहद करीब पहुंच गयी हैं। बस कुछ ही कदमों का फासला है।

सलमान खान के लिए उनके फैंस क्या क्या नहीं करते, ऐशवर्ये ने भी सलमान खान के लिए क्या-क्या नहीं किया। आइये जानते हैं सलमान की दीवानी ऐश ने सलमान की एक झलक को अब तक क्या क्या कर डाला है।

घर से झूठ बोलकर आईं ऐश्वर्ये

घर से झूठ बोलकर आईं ऐश्वर्ये

ऐश्वर्ये ने बताया कि वो घर में बोलकर आईं कि उन्हें दोस्त के जन्मदिन पार्टी में जाना है और वो पहुंच गयीं मुंबई। यहां आकर ऐश्वर्य अपनी दोस्त के यहां कुछ दिन रहीं।

छत पर रहीं 3-4 दिन

छत पर रहीं 3-4 दिन

ऐश ने बताया कि उनका पर्स ऑटो में छूट गया और उनके पास पैसे ही नहीं थे। कुछ दिनों तक वो अपनी दोस्त के यहां रहीं फिर जब दोस्त ने उनसे पैसे मांगे तो उनके पास पैसे ना होने के चलते उनकी दोस्त ने उन्हे घर से निकाल दिया और 3-4 दिन तक वो छत पर सोयीं।

पेड़ के नीचे बिताए 2 दिन

पेड़ के नीचे बिताए 2 दिन

फिर एक दिन उन्हे चौकीदार ने ये कहकर निकाल दिया कि छत पर सिर्फ चौकीदार ही सो सकते हैं। जिसके बाद वो पेड़ के नीचे रहीं।

अंधी बनकर बस में किया ट्रेवल

अंधी बनकर बस में किया ट्रेवल

उनके पास पैसे नहीं थे कि वो बांद्रा जा सकें, सलमान खान के घर। तो वो अंधी बनकर बस में चढ़ जाया करती थीं और बांद्रा जाया करती थीं।

सलमान खान की तस्वीरें बनाईं

सलमान खान की तस्वीरें बनाईं

ऐश ने सलमान खान की कई तस्वीरें बनाई हैं। उन्हें स्केचिंग, पेटिंग का बहुत शौक है।

सलमान के घर के काटे चक्कर

सलमान के घर के काटे चक्कर

बांद्रा में सलमान खान के घर के सामने जाकर वो अक्सर चौकीदारों से रिक्वेस्ट करतीं कि कोई उन्हें सलमान से मिला दे। यहां तक कि उन्होंने सलमान की तस्वीर पतंग के जरिये भी उड़ाई लेकिन आज तक उन्हें सलमान खान से मिलना ना नसीब हुआ।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X