सलमान, शाहरूख, आमिर.. की ब्लॉकबस्टर FINAL.. लेकिन फंस गए ऋतिक!

By Neeti

शाहरूख खान के बाद आमिर खान ने भी अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की घोषणा कर दी है। जी हां, विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनने वाली उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2018 को रिलीज होगी। हां.. हां.. 2018, ना कि 2017.. कोई शक नहीं कि बॉलीवुड आजकल काफी फास्ट हो गया है।

हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी साल 2016 खत्म भी नहीं हुई है और 2018 के फिल्मों की लिस्ट धीरे धीरे सामने आना शुरू हो गई है। सिर्फ शाहरूख, आमिर की फिल्म ही नहीं, बल्कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के लिए भी साल 2018 की ईद लॉक करने का प्लान है।

[ना सलमान खान हैं.. ना ही भंसाली.. फिर भी 150 करोड़ बजट का RISK]

 Shahrukh Khan, Aamir Khan

यानि की साल 2018 में तीनों खान की एक एक फिल्म तो फाइनल है। जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। कोई शक नहीं जल्द ही अक्षय कुमार भी आजादी का दिन.. यानि की 15 अगस्त वीकेंड लॉक कर लेंगे। आखिर वह क्यों पीछे रहे..

यहां जानते हैं साल 2018 में कौन कौन सी फिल्में होगीं रिलीज-

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनने वाली आमिर खान- अमिताभ बच्चन की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2018 को रिलीज होगी।

बंधुआ

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म 'बंधुआ' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

दबंग 3

सलमान खान की फिल्म दबंग के सीक्वल दबंर 3 लिए 2018 की ईद फाइनल की जा रही है। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

कृष 4

राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कृष का चौथा पार्ट.. कृष 4.. के लिए भी साल 2018 की दिवाली फाइनल की गई है। यानि की आमिर खान की फिल्म से क्लैश..

टाईगर ज़िंदा है

सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' का सीक्वल 'टाईगर ज़िंदा है' की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। फिल्म में सलमान- कैटरीना की जोड़ी है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं है। लेकिन अफवाहों की मानें फिल्म को बनने में फिलहाल समय है.. यानि की 2018 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

दत्त बॉयोपिक

वहीं, राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बॉयोपिक पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म काफी लेट चल रही है। लिहाजा, फिल्म रिलीज के लिए 2018 चुना गया है। हालांकि डेट अभी फाइनल नहीं है।

अक्षय कुमार की फिल्म

हालांकि अक्षय कुमार की फिलहाल कोई फिल्म 2018 के लिए फाइनल नहीं हुई है.. लेकिन कोई शक नहीं जल्द ही वह भी आजादी का दिन.. यानि की 15 अगस्त वीकेंड लॉक कर लेंगे। [अक्षय कुमार की धमाकेदार है तैयारी.. शाहरूख, सलमान.. बच के!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X