..................... After hit and run verdict what Salman Khan commented on Public prosecutor - Hindi Filmibeat

जिस वकील ने दिलवाई सलमान को सज़ा उससे सलमान ने कहा - ....

[गपशप] सलमान खान एक अच्छे इंसान हैं और रहेंगे। हां, वो कानूनी तौर पर एक अपराधी हैं और वो भी रहेंगे। सलमान खान के लिए 6 मई का दिन तूफान ले कर आया तो रात शांति। लेकिन कोर्ट में जिस वकील ने पूरी कोशिश की कि सलमान खान को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले उससे सलमान खान को कोई शिकायत नहीं।

सूत्रों की मानें तो सलमान खान के खिलाफ ये केस सरकारी वकील प्रदीप घरात लड़ रहे थे और उन्होंने पूरी कोशिश की कि सलमान खान के खिलाफ सारे सुबूत अदालत के सामने रख सकें और ऐसा ही हुआ भी। सलमान खान को 5 साल की सज़ा सुनाने के बाद जब कोर्ट की कार्यवाही खत्म हुई तो सलमान खान ने प्रदीप घरात से कहा Well Done! वही प्रदीप घरात जो उनके खिलाफ केस लड़ रहे थे।
#HitAndRun से एक दिन पहले ऐश्वर्या ने मीडिया में खोले थे राज़!

सलमान खान को जज ने कहा कि गाड़ी आप ही चला रहे थे और आप नशे में थे। नशे की हालत में आपसे गाड़ी का कंट्रोल छूट गया और आप ने गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ा दी जहां 5 लोग सो रहे थे। हालांकि सलमान खान ने नहीं माना कि वो गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने जज से आखिरी बार भी यही कहा कि गाड़ी मैं नहीं चला रहा था। देखिए इस बहस कोर्ट के अंदर से लीक हुई ये तस्वीरें ---> कटघरे में खड़े सलमान खान
जानिए किन कारणों से सलमान खान हैं GOOD वाले 'BAD BOY'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X