..................... Salman Khan Hit-And-Run Verdict Affects Eros Shares! - Hindi Filmibeat

सलमान को सजा मिलते ही इन्हें मिला पहला बड़ा झटका..

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रोड्यूर्स इरोज इंटरनेश्नल के शेयर के दाम यूं गिरे, जिसकी शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं होगी। जी हां, हिट एंड रन केस के मामले में सलमान को सजा मिलते ही इरोज के शेयर धड़धड़ा कर नीचे गिर गए।

salman khan

बता दें, 2002 के हिट एंड रन केस के मामले में सलमान को दोषी करार दिया गया है। इसके लिए सलमान को 5 साल की जेल और 25 हजार रूपए जुर्माना के तौर पर देने की सजा सुनाई गई है।

बहरहाल, इस सजा का नुकसान सलमान को भले ही उठाना पड़ेगा, लेकिन इसका पहला झटका मिला है इरोज इंटरनेश्नल को। बता दें, फिल्म बजरंगी भाईजान के निर्माता- निर्देशक ने फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर तैयार रखा है, लेकिन रिलीज करने के लिए वे हिट एंड रन केस के फैसले का इंतजार कर रहे थे।

#HitAndRun केस के वो 4 गवाह..जिनसे बदल गई सलमान की जिंदगी!

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बहरहाल, अब जबकि सलमान दोषी करार दिए गए हैं, इससे फिल्म से जुड़े दूसरे सितारों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जहां तक बात इरोज इंटरनेश्नल की है, उनके शेयर के दाम जहां 410 रूपए थे, गिरकर 380 पर आ गए। सलमान को सजा मिलते ही इनके शेयर के दाम एक ही बार में 21.45 की गिरावट आ गयी। बहरहाल, अब देखना है आगे आगे होता है क्या..

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X