OMG आदित्य ने गुजारी श्रद्दा के घर पर रात?
ऐसा काम तो कोई आशिक ही कर सकता है इसलिए आदित्य रॉय कपूर को लोग श्रद्धा का आशिक कहते हैं क्योंकि गुरूवार को आधी रात के बाद आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर के घर पहुंचे और खबर है कि पूरी रात उन्होंने श्रद्धा के ही घर पर बितायी। लोगों का कहना है कि आदित्य की बीएमडबल्यू कार पूरी रात श्रद्दा कपूर के अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में खड़़ी रही।
मालूम हो कि अक्सर किसी इवेंट और अवार्ड समारोह में श्रद्दा औऱ आदित्य को साथ-साथ ही देखा जाता है। कई बार खुले मंच से श्रद्दा, आदित्य को अपना अच्छा कोस्टार और दोस्त बता चुकी हैं लेकिन उन्हें प्रेमी कहने पर हिचकती हुई नजर आती हैं।
कुछ ऐसा ही हाल अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का भी है। खैर देखते हैं कि दोनों कब तक अपने रिश्तों को दुनिया से दूर रखते हैं क्योंकि कहा जाता है कि इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छूपते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
