आदित्य-श्रद्धा के बीच कुछ-कुछ नहीं होता है...
आदित्य रॉय ने कहा कि उनके और श्रद्धा के बीच कुछ नहीं चल रहा है, न तो वो उनके साथ रोमांस कर रहे हैं और न ही डेट पर जाते हैं, वो सिर्फ उनकी एक अच्छी दोस्त हैं। आदित्य ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जब भी मैं कहीं जाता हूं, सब मुझसे श्रद्धा के बारे में ही सवाल करते हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं सिंगल हूं और उसके साथ डेटिंग नहीं कर रहा हूं, वो मेरी सिर्फ एक अच्छी दोस्त है।"
आदित्य ने आगे कहा, "प्रोफेशनल लेवल पर आने के बाद चीजें बदल जाती हैं। अब मुझे और काम करना है और जाहिर है उसके लिये ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलना जुलना होगा और तभी ज्यादा से ज्यादा लोग मुझे पहचानेंगे, लेकिन ऐसे में जब कोई इस प्रकार के इश्यू बनाकर सवाल करता है तो मुझे गुस्सा आता है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं बहुत खुश हूं और उसके लिये भगवान का शु्क्रिया अदा करता हूं।"
ज्ञात हो कि आदित्य और श्रद्धा को कई पार्टियों में एक साथ देखा गया, तभी से मीडिया में उनके रोमांस के चर्चे गर्म हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications












