अभिषेक-कैटरीना का दोस्ताना
लगभग पांच साल बाद एक बार फिर अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। वो भी एक नहीं तीन-तीन फिल्मों में। वैसे इससे पहले अभिषेक और कैटरीना 'सरकार' फिल्म साथ नजर आए थे।
पढ़ें: कैटरीना को तोहफे में आईटम नंबर
अभि-कैटरीना 'दोस्ताना' फिल्म के सीक्वेल में तो साथ आ ही रहे हैं सुनने में आया है दो और फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी को लेने के लिए बात चल रही है। हम आपको बता दें कि फिलहाल कैटरीना स्पेन में जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की शूटिंग कर रही हैं और वहां से वापस आते ही वो अभिषेक से साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। हम यही कहेंगे कि अभि-कैट की जोड़ी खूब धूम मचाए।


Click it and Unblock the Notifications