कैटरीना को तोहफे में आईटम नंबर
कैटरीना के बर्थ डे पर उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए कैटी की दो बहने स्पेन में मौजूद थीं। अपने यहां कैट के बहुत चाहने वाले हैं और मुंबई में फूलों और तोहफों से कैटरीना का घर भर गया। मगर उनके इस जन्मदिन सबसे खास तोहफा दिया फराह खान ने। अब आप ये तो जानना चाहेंगे ही कि आखिर फराह ने कैटरीना को क्या तोहफे में दिया।
देखें कैटरीन कैफ की गैलरी
हम आपको बता दें कि फराह ने अपनी अगली फिल्म में कैटरीना को एक आईटम नम्बर तोहफे में दिया जिसका टाइटिल होगा 'शीला की जवानी'। कैटरीना इस गाने में बैले डांस करती नजर आएंगी। जब तोहफा इतना खास है तो इसे फिल्माने के लिए भी कुछ खास इंतजाम तो होगा ही। जी हां, फराह ने ब्राजील से एक प्रोफेशनल बैले डांसर को खासतौर से इस गाने की कोरियोग्राफी के लिए बुलवाया है।
कैटरीना इस गाने में सबसे सेक्सी दिखें इसलिए फराह ने उनके लिए एक खास डाइट प्लान भी तैयार करवाया है। इस गाने की शूटिंग तब शुरू होगी जब कैट स्पेन से वापस आ जाएंगी। जब सब कुछ इतना खास है तो हमें लगता है कि कैटरीना के लिए भी ये आईटम नम्बर बेहद खास होगा और दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा।


Click it and Unblock the Notifications












