अभिषेक बच्चन होंगे शर्टलेस
लगता है मां का लाडला बिगड़ गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन की जो अपनी नई फिल्म 'धूम-3' में शर्टलेस नजर आएंगे। सुनने में आया है कि अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए अभिषेक ने पूरी तैयारी कर ली है।
ACP राठौर बनेगा चोर..
अपने बॉडी को सुडौल बनाने के लिए अभिषेक इंटरनेशनल ट्रेनरस की मदद ले रहे हैं। अब अगर शर्ट उतारनी है तो बॉडी तो अच्छी होनी ही चाहिए। ये तो आपको पता ही होगा कि धूम 3 में अभिषेक का मुकाबला आमिर खान से होगा। यानी धूम 3 में अभिषेक हीरो हैं और आमिर खान विलेन।
लगता है अभिषेक को अभी से डर लगने लगा है कि कहीं धूम मे आमिर बाजी ना मार ले जाएं इसलिए वो थोड़ा परेशान हो गए हैं और शर्ट उतारने पर तैयार भी। वैसे अभि की मम्मी जया बड़े पर्दे पर अभिषेक के अंग पर्दर्शन के सख्त खिलाफ हैं मगर अभि का आमिर से मुकाबला होते देख उन्होंने भी अभिषेक को हरी झंड़ी दे दी।


Click it and Unblock the Notifications