..................... Aamir Khan will play villain in Dhoom 3 | धूम 3 में आमिर खान बनेंगे चोर - Hindi Filmibeat

धूम 3 में आमिर खान बनेंगे चोर

By Neha Nautiyal

Aamir Khan
फिल्म 'सरफरोश' का एसीपी राठौर तो आपको याद ही होगा जो कानून से खेलने वालों के लिए खौफ था अब ये ही साहब कानून के लिए खौफ पैदा करने जा रहे हैं।

जी हां, आमिर खान धूम तीन में चोर के किरदार में नजर आएंगे। इसकी पुष्टि खुद आमिर खान और यशराज बैनर ने की है। धूम तीन में भी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जोड़ी जय दीक्षित और अली के अपने पुराने किरदारों में ही नजर आएगी।

इस बारे में आमिर खान कहा, ''यशराज बैनर के एक बार फिर काम करना खुशी की बात है। धूम एक शानदार फ्रेंचाइजी है जो मनोरंजन और मस्ती से भरपूर है। जब भी मैं धूम का टाईटिल सांग सुनता हूं, झूमने लगता हूं। मैं जय, अली और आदी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।''

धूम के निर्माता यश चोपड़ा का भी यही कहना है कि वो आमिर के साथ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें खुशी है कि आमिर धूम फ्रेंचाइजी में काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू हो जाएगी तथा वर्ष 2012 में क्रिसमस पर प्रदर्शित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X