..................... Aamir trends a hashtag PKAANA which means come drunk in hindi - Hindi Filmibeat

Hawwwwww: आमिर ने कहा पी_के आना!

भईया प्रमोशन करना तो कोई आमिर खान से सीखे। पान वाले से लेकर एक सीईओ तक अगर किसी को बॉलीवुड में किसी चीज़ का इंतज़ार है तो बस आमिर खान की आने वाली फिल्म पीके का। आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पीके' के प्रोमोशन में जुटे हैं, और इसी के लिए विभिन्न शहरों के दौरे पर हैं। आमिर खान ने अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर बेहद मजेदार अंदाज में लिखा है 'पीके आना'।​

​फिल्म में आमिर का नाम 'पीके' है जो फिल्म में लोगों ने उन्हें उनकी हरकतों को देखते हुए दिया है। एक डायलॉग है जिसमें अनुष्का कहती है कि जिसने एक बूँद भी नहीं पी लेकिन फिर भी उसका नाम पड़ गया पीके।

आमिर ने भी अपने 9 दिसंबर को अहमदाबाद दौरे के दौरान अपनी क्रियेटिविटी का डोज़ देते हुए ट्वीट किया कि नौ दिन बाकी बचे हैं। मैं अहमदाबाद में हूँ। अपनी खिड़की से शहर को देख रहा हूँ और इस बात से हैरान हूँ कि कितने लोग पीके के बारे में जानते हैं। अब भई इतनी पब्लिसटी के बाद तो कोई चिंटू को भी जान जाएगा। चिंटू को नहीं जानते??? कैसे जानेंगे, हमने आमिर की तरह प्रमोशन थोड़ी किया है।
पढ़िए: सलमान - ऐश को मिलाने में कैसे था शाहरूख आमिर का हाथ

इसके अलावा उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि मेरे पेट में तितलियां उड़ रही है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है और मेरी फिल्म पीके के रिलीज होने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं। #PKAana

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X