शाहरूख की चक दे से प्रेरित है आमिर की अगली फिल्म दंगल
बॉलीवुड में सबके लिए बहुत काम है। सबकी अपनी फैन फॉलोइंग है लेकिन फिर भी कुछ लोग हैं जो एक दूसरे के रोल कॉपी करने में पीछे नहीं रहते। ऐसी ही लिस्ट में शामिल हैं, शाहरूख खान और आमिर खान। दोनों ही अपनी अपनी विधा में पारंगत हैं लेकिन फिर भी इन दोनों को आपस में ही कॉम्पिटीशन क्यों करना होता है ये कोई नहीं जानता।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी आने वाली फिल्म में पहलवान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दंगल में जुटेंगे। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इस फिल्म में आमिर दो पहलवान बेटियों के पहलवान पिता बने हैं। और ये पिता अपनी बेटियों को अच्छी पहलवानी का गुर सिखाकर उन्हें विजेता बनाने की कोशिश करेंगे। यानि कि आमिर बने हैं अपनी ही बेटियों के कोच।
ALSO READ: कहानी की बैंड: शाहरूख की ये सात फिल्में कॉपी करके बनी थी Happy new year
कोच से कुछ याद आया। अरे कोच कबीर खान, चक दे इंडिया वाले। जो लड़कियों को खेलने की प्रेरणा देते हैं। यह रोल शाहरूख के करियर का माइलस्टोन था। वहीं आमिर भी उनके इस रोल से इंस्पायर होकर दंगल की तैयारी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
