...तो आमिर छीन लेंगे सलमान से उनका 'हीरो' MOMENT?
[गपशप] आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती से तो सब वाकिफ हैं। आमिर की फिल्मों को अकसर सलमान खान ने अपने रियलिटी शो में प्रमोट किया है। लेकिन लगता है कि जल्द ही इस दोस्ती में कोई सेंधमारी हो सकती है। हो भी क्यों ना जब दो लोग एक ही चीज़ को चाहते हों।
बात हो रही जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म हीरो के रीमेक की। इस फिल्म से सलमान खान अपने होम प्रोडक्शन का डेब्यू करने जा रहे हैं इसलिए ये फिल्म उनके लिए बहुत खास हैं। सुनने में ये भी आ रहा है कि सलमान खान इस फिल्म का पोस्टर डिज़ाइन करेंगे।
बस यहीं सारा मामला फंस जाता है। दरअसल, आमिर खान इस फिल्म का पोस्टर डिज़ाइन और लॉन्च कर सकते हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती के के लॉन्च के दौरान आमिर खान ने हीरो के रीमेक को लेकर काफी उत्सुकता जताई थी।
ALSO See Funny pics- मोटे होकर कुछ यूं दिखेंगी कैटरीना, आमिर और रणबीर कपूर
वैसे भी आमिर खान जैकी श्रॉफ के फेवरिट हैं और ज़ाहिर सी बात है कि हीरो के रीमेक के लॉन्च के दौरान और इवेंट्स में भी उन्हें कुछ क्रेडिट दिया ही जाएगा। तो ऐसे में लगता है सलमान और जैकी दोनों के फेवरिट आमिर सलमान का ये HERO MOMENT अपने नाम कर जाएंगे।
SALUTE: अजय, शाहरूख, आमिर ने उतारी है परदे पर भगत की सोच


Click it and Unblock the Notifications

