लाल सिंह चड्ढा के बाद 'मुगल' नहीं बल्कि इस धमाकेदार फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे आमिर खान?
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों को लिए उनके फैंस को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ना चलने के बाद आमिर खान ने काफी लंबा गैप लिया था और ये गैप कोरोना काल के कारण कुछ ज्यादा लंबा हो गया है। अच्छी बात ये है कि आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा में हैं और फिल्म इस साल के अंत तक हर हाल में ही रिलीज कर दी जाएगी।
लेकिन इस समय उनकी अगली फिल्म को लेकर खबर सामने आई है। बता दें कि आमिर खान.. मुगल, स्पेनिश फिल्म की रीमेक और एक मिस्ट्री बायोपिक को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अब फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि आमिर खान कौन सा प्रोजेक्ट शुरु करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो किसी कारणवश गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल टल गई है।
बॉक्सर अबराम की तस्वीर देख शाहरुख खान ने गौरी से पूछा ये सवाल? देखिए क्यूट तस्वीर!


Click it and Unblock the Notifications