बॉक्सर अबराम की तस्वीर देख शाहरुख खान ने गौरी से पूछा ये सवाल? देखिए क्यूट तस्वीर!
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे अबराम की एक तस्वीर हाल ही में सामने आई थी जिसको गौरी खान ने साझा किया था। इस तस्वीर की बात करें तो इसमें अबराम खान हाथ में बॉक्सिंग ग्लव्स पहने दिख रहे हैं। गौरी खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था कि मेरा माइक टाइसन। इसके बाद तस्वीर काफी वायरल हुई थी और अबराम के फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में चल रहा है।
दरअसल इस तस्वीर पर सुपरस्टार शाहरुख खान का रिएक्शन आया है। उन्होने गौरी खान के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है.. 'अरे यार.. मैं कहां था।' इसके बाद इस तस्वीर पर शाहरुख खान के फैंस कमेंट कर रहे हैं।

गौरी खान अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और कई बार शाहरुख खान भी ऐसा करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय शाहरुख खान फिल्म पठान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसको लेकर शूटिंग शुरु है।
इस फिल्म से आए दिन किसी ना किसी तरह की खबर सामने आती रहती है। शाहरुख खान इस फिल्म से फैंस को पूरी तरह सरप्राइज करने वाले हैं,
यही कारण है कि उन्होने अपना लुक रिवील नहीं किया है। आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे और इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो लंबे ब्रेक पर थे।


Click it and Unblock the Notifications