किरण से एक्टिंग करवाना चाहते थे आमिर

By Jaya Nigam

Aamir Khan, Kiran Rao
आमिर खान ने जब किरण राव से शादी की थी तो भले ही उनकी पहली पत्नी उनके इस फैसले से नाराज नहीं थीं लेकिन उनके प्रशंसकों को इस फैसले से गहरा आघात लगा था। हालांकि आमिर अपनी पहली पत्नी रीना से काफी समय पहले ही अलग हो गए थे। शादी के बाद भी किरण राव कभी मीडिया वालों से बहुत ज्यादा घुली-मिली नहीं। फिर भी आमिर समय-समय पर किरण की तारीफ कर जता देते थे कि एक जीवनसंगिनी के रूप में किरण का साथ पाकर उनका जीवन खुशहाल हो गया।

पढ़ें - धोबी घाट की सबसे कमजोर कड़ी आमिर

इसके बाद जब किरण की फिल्म निर्देशक बनने की खबरें आईं, तो बहुत से लोग चौंके। लेकिन आमिर के करीबी और परिवारवाले किरण की पर्सनैलिटी से वाकि फ हैं। खैर किरण ने बतौर निर्देशक धोबी घाट बना कर आम जनता को तो नहीं लेकिन फिल्म समीक्षकों का दिल जरूर जीत लिया है। अब वह धड़ल्ले से बॉलीवुड के प्रयोगधर्मी निर्देशकों की जमात में शामिल हो चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है, आमिर किरण से एक्टिंग करवाना चाहते थे।

धोबीघाट का सबसे इंप्रेसिव चरित्र है, यास्मीन का जो फिल्म की कहानी में सिर्फ टीवी स्क्रीन के पर्दे पर नजर आती है। आमिर खान फिल्म के इस कैरेक्टर से इतने प्रभावित थे कि वह चाहते थे कि उनकी पत्नी किरण राव खुद इस कैरेक्टर को फिल्म में निभाएं। लेकिन आमिर की पत्नी किरण राव बतौर निर्देशक नहीं चाहती थीं कि वह फिल्म में अभिनय करें। फिल्म में इस किरदार को ड्रेस डिजाइनर कृति मल्होत्रा निभाया है। यह एक मुस्लिम युवती का किरदार है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की है लेकिन शादी के बाद मुंबई आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X