FINALLY: तीन खान वाली फिल्म को आमिर खान ने भी कहा - YES!
आखिरकार, तीन खान वाली फिल्मों की बात एक बार फिर शुरू हो गई। लेकिन इस बार बात आमिर खान ने शुरू की है तो हो सकता है कि दूर तलक जाए। लेकिन सब मज़ाक में ही रह गया तो फैन्स का दिल फिर टूटेगा।
दरअसल, हाल ही में आमिर खान रजत शर्मा के शो आप की अदालत में गए थे। वहां यूं तो उन्होंने काफी बातें की लेकिन सबसे दिलचस्प था खान फिल्म पर उनका जवाब। एक फैन ने आमिर से पूछा कि शाहरूख - सलमान और आमिर को एक साथ एक फिल्म में कब देख पाएंगे।
[MUST READ: सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!]
इस पर आमिर खान का जवाब था कि ऐसा करने की हिम्मत को बस रजत शर्मा की ही है। पिछली बार भी वो ही आप की अदालत में हमें स्टेज पर एक साथ लेकर आए। इस बार भी वो फिल्म प्रोड्यूस करने को तैयार हो जाएं तो हम फिल्म कर लेंगे।
वैसे तीन खान वाली फिल्म की चर्चा कई बार बॉलीवुड में हो चुकी है। शाहरूख खान ने तो पूरी फिल्म का खाका भी बना डाला था-


Click it and Unblock the Notifications














