सुपरहिट शो.. अब SEASON 2 की तैयारी.. होगी बॉलीवुड KHAN की एंट्री!
अनिल कपूर एक बार फिर अपनी हिट सीरिज 24 का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर शो है। इसका पहला सीजन साल 2013 में लाया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लिहाजा, अब इस टीवी शो का दूसरा सीजन भी तैयार है।
सीजन में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज कैमियो निभाते दिखे थे, जैसे कि अनुपम खेर, शबाना अजमी, राहुल खन्ना, ऋचा चड्डा.. वहीं, इस साल बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान गेस्ट रोल में दिखाई देने वाले हैं। जी हां, आमिर खान टीवी पर..
जब देखते रह गए शाहरूख.. काजोल ने किया इस KHAN संग जमकर रोमांस!
कलर्स चैनल से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि आमिर हमेशा से इस शो की तारीफ करते आए हैं। लिहाजा, इस बार अनिल कपूर के साथ साथ आमिर खान भी शो को प्रमोट करते नजर आएंगे।
हालांकि फिलहाल आमिर खान से बातचीत जारी है। शो में आमिर का क्या रोल होगा, इसे फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। लेकिन कोई शक नहीं कि दर्शकों के लिए यह काफी दिलचस्प होने वाला है।
यहां जानें बॉलीवुड में कौन कौन हैं आमिर खान के 'अच्छे दोस्त'-


Click it and Unblock the Notifications

