..................... Aamir Khan Set To Play An Alcoholic In Next After ‘Dangal’ - Hindi Filmibeat

बैक टू बैक.. दंगल के बाद दिखेंगे रियल 'पीके' आमिर!

[गपशप] साल 2015 में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन आपको बता दें, इसके बाद आमिर बैक टू बैक फिल्में लेकर तैयार हैं। जी हां, एक साल में एक फिल्म का फंडा लिए आमिर 2016 और 2017 के लिए रेडी दिख रहे हैं। अगले साल जहां 'दंगल' आने की चर्चा है, वहीं यहां हम आपको उससे भी आगे की प्लानिंग में शामिल करने जा रहे हैं।

aamir khan

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दंगल' इस साल सितंबर में फ्लोर पर आने वाली है। आमिर इस फिल्म में एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने 22 किलो वजन भी बढ़ाया है। जाहिर है अब आमिर हैं तो परफेक्शन की उम्मीद भी होती है। लिहाजा, इस फिल्म के लिए आमिर काफी मेहनत कर रहे हैं।

एक अंग्रेजी अखबार में आए रिपोर्ट के मुताबिक, 'दंगल' अगले साल क्रिसमस में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट को भी फाइनल कर चुके हैं। इस फिल्म के साथ अद्वेत चंदन निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करेंगे। आपको बता दें, यह आमिर खान के मैनेजर हुआ करते थे, लिहाजा जब अद्वेत ने आमिर के सामने ऑफर रखी तो आमिर ने हामी भर दी।

पढ़ें- दंगल में दिखेंगे तीन अलग अलग आमिर!

खबरों के मुताबिक, आमिर इस फिल्म में एक तलाकशुदा अल्कोहलिक की भूमिका निभा रहे हैं। हम्मम.. फिल्म पीके में तो आमिर ने शराब की एक बूंद तक नहीं ली थी, लेकिन इस फिल्म में आमिर शराब की घूंट भरते नजर आएंगे। बहरहाल, इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और आमिर ने भी इन खबरों को अफवाह का नाम दिया है।

लेकिन आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले आमिर ने एक बयान दिया था कि वे एक छोटी बजट की इंर्फोमेंशनल फिल्म प्रोड्यूस करना चाह रहे हैं। वहीं, जहां तक अफवाह की बात है तो आमिर ने दंगल को भी शुरूआती दिनों में अफवाह ही बताया था।

विशेष नोट- बॉलीवुड गॉसिप से जुड़ी और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X