OUCH.. ना आमिर, ना सलमान खान.. तो फिर इस फिल्म में बचेगा क्या!
कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है, लेकिन इस फिल्म में आपको पुरानी अमर- प्रेम जोड़ी नहीं दिख पाएगी। निर्देशक राजकुमार संतोषी का कहना है कि फिल्म के सीक्वल में आमिर खान और सलमान खान काम नहीं करेंगें।
जब फिल्म अंदाज अपना अपना रिलीज हुई थी, तब दर्शकों ने इसे नकार दिया था और फिल्म पिट गई थी। लेकिन टेलीविजन पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिला। लोगों ने इसकी कॉमेडी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया। अमर- प्रेम की जोड़ी ने लोगों को ऐसा गुदगुदाया कि अब इसके निर्देशक- निर्माता को फिल्म की सीक्वल बनानी पड़ रही है।
''शाहरूख खान तो फ्लॉप हो ही चुके हैं.. आमिर की 'दंगल' भी डूबेगी....''
रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीक्वल को या तो विक्रमादित्य मोटवाने डाइरेक्ट करेंगे.. या विकास बहल। यहां तक की ओरिजनल फिल्म के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा की बेटी प्रीति ने फिल्म के राइट्स भी फैंटम को बेच दिये हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।
यहां देखें कौन सी जोड़ी आ बना सकती है अंदाज अपना अपना सीक्वल-


Click it and Unblock the Notifications

