..................... Aamir Khan reacts on nude 'PK" poster, says he 'challenged' Salman khan, Why? - Hindi Filmibeat

'पीके' के न्यूड पोस्टर के लिए आमिर ने क्यों लिया सल्लू का नाम?

एक बार फिर से आमिर खान ने सलमान खान का नाम लेकर उनके प्रति अपना स्नेह जाहिर कर दिया है। सबको पता है कि सलमान खान और आमिर खान अच्छे मित्र हैं लेकिन 'पीके' के न्यूड पोस्टर विवाद में आमिर खान ने सलमान का नाम क्यों लिया, यह किसी को समझ में नहीं आया।

'पीके' के न्यूड पोस्टर के लिए आमिर ने क्यों लिया सल्लू का नाम?

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि आमिर ने सलमान का नाम एक प्लानिंग के तहत लिया है। क्योंकि आमिर खान इसके जरिये शाहरूख खान को जवाब देना चाहते हैं क्योंकि किंग खान ने हाल ही में कहा था कि न्यूडिटी टैलेंट नहीं है, जिस पर शायद आमिर मियां को जवाब देने के लिए सलमान खान की जरूरत है इसलिए उन्होंने मजाक-मजाक में ही 'किक' फिल्म के हीरो को इस विवाद में घसीट लिया।

गौरतलब है कि एबीपी न्यूज से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि उन्होंने फिल्म पीके के पोस्टर के लिए न्यूड सीन अभिनेता सलमान खान के लिए दिया है।

सलमान खान के जिगरी दोस्त आमिर खान ने कहा कि मैं सलमान की दोस्ती को परखना चाहता था इसलिए मैंने ऐसा किया। मैंने पिछले साल धूम 3 फिल्म में एक गोल टोपी पहनी थी तो सलमान ने उस टोपी को पहनकर अपने बिग बॉस शो में पहनकर मेरी फिल्म का प्रचार किया था और काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

देखते हैं कि इस बार सलमान मियां करते हैं क्योंकि इस बार तो मैंने सारे कपड़े उतारकर रेडियो उठाया है, मुझे तो पूरा लगता है कि वो भी बहुत जल्द रेडियो उठाने वाले हैं। मालूम हो कि आमिर खान की फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और संजय दत्त भी हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/SeW89knwJK8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X