भरत मिलाप SEASON 2:शाहरूख सलमान के लिए Pk की स्पेशल स्क्रीनिंग
शाहरूख सलमान आमिर का भरत मिलाप तो रजत शर्मा की आप की अदालत में हो गया। लोगों को हालांकि ऐसे ही किसी पल का इंतज़ार था। अब जब इंडस्ट्री इनके इस भरत मिलाप से बेहद खुश है तो लोगों को भी बस मौका चाहिए इन तीनों को साथ देखने का। सब मिलकर अर्पिता खान को दिल से Thank You तो बोल ही दीजिए क्योंकि सब शुरू करने वाली तो ये और इनकी शादी ही थी!
तो शुरू से शुरू करते हैं, सब कुछ शुरू हुआ उस फोन कॉल से जब शाहरूख और सलमान ने आमिर को रात भर सोने नहीं दिया। दोनों अपनी दोस्ती की खबर सुनाने के लिए इतने एक्साईटेड थे कि आमिर को रात में दो बजे फोन कर के चिट चैट शुरू कर दी। फिर क्या खूब जमा रंग जब मिल बैठे तीन यार!
पढ़िए: cold war, शाहरूख के साथ फिल्म करने से काजोल ने किया इनकार
इसके बाद आया वो मौका जिसके लिए इंडस्ट्री कब से इंतज़ार कर रहा था। शाहरूख, आमिर और सलमान एक साथ पहुंचे रजत शर्मा की अदालत में पहुंचा और उन्हें साथ में देखने के लिए पहुंचा पूरा बॉलीवुड। अब ताज़ा खबर ये है कि आमिर खान, शाहरूख और सलमान के लिए अपनी आने वाली फिल्म पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने का प्लान बना रहे थे। इसका आधार ये है कि शाहरूख और सलमान ने उनकी आने वाली फिल्म पीके में बहुत ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई है।
पढ़िए: ऐश्वर्या और शाहरूख कर रहे हैं किस फिल्म का रीमेक
जब तीनों मिले तो सलमान और शाहरूख पीके के बारे में आमिर से काफी देर तक बात करते रहे और अब एक अखबार के हवाले से खबर है कि उनकी दिलचस्पी देखकर आमिर ने उनके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का प्लान बनाना शुरू कर दिया। तो जल्द मिलेगा आपको भरत मिलाप सीज़न 2!
वैसे पहले सीज़न यानि रजत शर्मा की अदालत में शाहरूख आमिर सलमान का मुकदमा सुनने पीएम मोदी सहित कौन कौन पहंचा, देखिए तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
