मेरे, शाहरूख, सलमान के अलावा भी तो कोई स्टार हो: आमिर
आमिर खान - शाहरूख खान - सलमान खान को अर्पिता खान ने ऐसा जोड़ा है कि फेविकोल का ये जोड़ टूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। ज़्यादा खान पढ़कर अजीब लगा न, पर हम क्या करें हम तो वही लिख रहे हैं जो आमिर कह रहे हैं। दरअसल अपने ताज़ा इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि इंडस्ट्री में कोई तो कॉम्पिटीशन हो।

एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए आमिर ने कहा कि इंडस्ट्री को नए टैलेंट को बढ़ावा देना चाहिए जिससे कि कुछ फ्रेश मिले और सबको काम करने में मज़ा आए। नए टैलेंट को भी खुद को निखारने का मौका मिलेगा। लगता है आमिर आजकल की यंग ब्रिगेड से खुश हैं। पर क्या वो अपने नए को स्टार सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ कर रहे थे? अगर ऐसा है तो सुशांत के लिए तो गुड न्यूज़ है।
पढ़िए:कहानी की band:तो सलमान को दिल देने से पहले आमिर होते ऐश के राजा
लेकिन आमिर की अगली बात सुनकर आपकी भौंहें तन सकती हैं। आमिर ने कहा कि नया टैलेंट सबके लिए अच्छा है। इससे उन्हें कॉम्पिटीशन मिलेगा। आखिर कब तक इंडस्ट्री में सलमान आमिर शाहरूख चलेगा। इंडस्ट्री को नया स्टार चाहिए। हमारा तो बस एक ही सवाल है कि क्या आमिर का मतलब था कि बाकी के एक्टर्स अजय, अक्षय, सैफ स्टार नहीं है। या फिर उनसे उनका कोई मुकाबला नहीं है?
PICS: आमिर-किरण, शाहरूख-गौरी नहीं, रितेश जेनेलिया हैं CUTEST मम्मी पापा


Click it and Unblock the Notifications