आमिर खान की "लाल सिंह चड्ढा" में नया ट्विस्ट, कोरोना की एंट्री और फिल्म में आए बड़े बदलाव!
अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा नई डिटेल्स के चलते चर्चा में हैं। आमिर खान की इस फिल्म को लेकर सामने आ रहा है कि इस कहानी में अब फैंस को कोरोना महामारी का नया एंगल भी देखने को मिलेगा। इसी के चलते लाल सिंह चड्ढा में बड़े बदलाव करने की खबर भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि 1947 विभाजन की ऐतिहासिक घटना से जुड़ी फिल्म की कहानी में मौजूदा कहानी को शामिल किया जाने की योजना है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आमिर खान की ये फिल्म भारतीय समाज और ऐतिहासिक पहलू को दिखाएगी। ऐसे में कोरोना संकट के बिना ये कहानी अधूरी है। ऐसे में योजना बनाई जा रही है कि जितने लॉकडाउन है तो फिल्म की पटकथा में कुछ नए पहलू जोड़कर नया ट्विस्ट दिया जाए। ऐसे में खबरें हैं कि आमिर खान लॉकडाउन के बाद लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू करेंगे।
"जब काम की बात आती है तो मुझे नहीं महसूस होता कि मैं लॉकडाउन में हूं" जैकलीन फर्नांडिस


Click it and Unblock the Notifications