आमिर के साथ करने में बड़ा मजा आया: किरण

By Neha Nautiyal

Kiran Rao
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी और निर्देशक किरण राव का कहना है कि वह नहीं चाहतीं थीं कि आमिर 'धोबी घाट' में काम करें, लेकिन किरण ने अपने पति के साथ काम करने का न केवल लुत्फ उठाया बल्कि उनसे कुछ टिप्स भी लिए।

किरण हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वह आमिर खान के लिए कोई पटकथा तैयार कर पाएंगी। किरण ने बताया, "आमिर ने मुझसे कहा, 'तुम जो कुछ चाहती हो उसे हासिल किए बिना नहीं हिलो और जब तुम हासिल कर लो तो समय बर्बाद मत करो।' यह आमिर का मेरे लिए विशेष सलाह थी।"

समीक्षा: भीगे एहसासों की कहानी है 'धोबी घाट'

किरण ने कहा, "मैं आमिर के साथ दोबारा काम करना पसंद करूंगी। अभी मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैंने विशेष तौर पर आमिर को ध्यान में रखकर लिखी है और ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं आमिर के लिए कोई पटकथा लिख पाऊंगी।"

किरण ने कहा कि वह विभिन्न तरह की पटकथा के बारे में सोच रही हैं लेकिन उन्हें वैसी पटकथा नहीं मिल पा रही है जो आमिर के लिए अच्छी हो। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में ऐसा कुछ लिख पाएंगी जो आमिर को पसंद आए। किरण राव की पहली फिल्म 'धोबीघाट' शुक्रवार को प्रदर्शित हो चुकी है और इसे काफी सराहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X