Wow.. इस 'खान' एक्टर ने करीना कपूर को दिया स्पेशल हेल्थ TIPS
करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं.. यह तो सभी को पता है। कोई शक नहीं कि करीना फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और छोटे नवाब के स्वागत के लिए सब बेसब्र हैं। लेकिन सिर्फ फैंस नहीं, बल्कि बॉलीवुड परिवार भी करीना कपूर खान को लेकर बहुत खुश है।

हाल ही में करीना कपूर महबूब स्टूडियो में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं। जब उनसे आमिर खान ने आकर मुलाकात की। दरअसल, आमिर खान भी वहां पास में भी शूटिंग कर रहे थे। लिहाजा, जब उन्हें पता चला कि करीना भी वहीं हैं तो उन्होंने खास तौर पर जाकर मुलाकात की।
[OUCH..रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 4'.. करीना कपूर OUT.. ये होंगी नई एंट्री!]
रिपोर्ट्स की मानें तो 3 इडियट्स को- स्टार आमिर खान और करीना कपूर ने साथ ही लंच भी किया और काफी बातें की। इतना ही नहीं, आमिर ने करीना को कई हेल्थ टिप्स दिए.. खाने- पीने से लेकर सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी.. Aww.. so sweet na..
बहरहाल, आमिर खान फिलहाल अपनी फिल्म दंगल में व्यस्त हैं। दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, करीना कपूर भी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में बिजी हैं। गौरतलब है कि मां बनने के बाद करीना कुछ समय का ब्रेक लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications

