GOOGLY: आमिर ने कॉपी किया शाहरूख का डायलॉग...और सब हंस दिए!
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान परफेक्शनिस्ट होंगे पर वो कितने इनसिक्योर हैं ये तो हम सब जानते हैं। कुछ ना कुछ ऐसा वो ज़रूर कर देते हैं कि उनकी खान लड़ाई को मीडिया अटेंशन दे [हालांकि वो कामयाब भी होते हैं तभी आप ये पढ़ रहे हैं]
खैर, आमिर खान को मीडिया अटेंशन केवल उनका मज़ाक उड़ने के लिए मिलता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में आमिर खान स्नैपडील के नए एड में नज़र आए [चाहे तो बेहद अजीब एड पढ़ लीजिए] और एक एड में आमिर ने शाहरूख की नकल करने की कोशिश की।
आमिर खान एड में शाहरूख का पलट डायलॉग मारते हैं लेकिन लड़की नहीं पलटती और फिर आमिर अजीब से अंदाज़ में कहते हैं - खड़े रहे हम पर वो पलटी नहीं...ऐसा क्या है उनके फोन में जो शाहरूख की ये लाईन उन पर चलती नहीं!
वैसे पिछली बार आमिर ने जब सलमान पर ताना मारा था तो सलमान के जवाब ने उन्हें रूला दिया था। याद नहीं तो पढ़िए यहां-


Click it and Unblock the Notifications

