GOAL: जब एक साथ दिखेंगे आमिर, ऋतिक और अक्षय कुमार!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड सुपरस्टार्स अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, आमिर खान और संगीतकार एआर रहमान संयुक्त राष्ट्र के एक अभियान से जुड़े हैं। इस अभियान का मकसद विकास लक्ष्यों को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरुकता बढ़ाना है।
बॉलीवुड स्टार्स के साथ इस अभियान में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, बिल एवं मिलंडा गेट्स, ऑस्कर विनर मेरिल स्ट्रीप और फ्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग सहित कई लोकप्रिय हस्तियां काम करेंगे। सात दिनों में ये लोग सात अरब लोगों को संदेश देंगे कि "यह समय विश्व को बदलने का है।"
फिलहाल, वीडियो का प्रोमो रिलीज किया गया है, यहां देखें-


Click it and Unblock the Notifications



