PIC OF THE DAY: जब इस फिल्म में दिखा था याकूूब मेमन
[बॉलीवुड समाचार] याकूब मेमन को आखिर 1993 बम्बई बम ब्लास्ट हादसे के लिए फांसी हो चुकी है और देश इस फैसले पर दो गुटों में बंटा हुआ। ऐसे में अचानक हमें याद आया वो इंसान जिसने याकूब मेमन को परदे पर उतारने का ज़िम्मा लिया था। और ये कोई और नहीं जब वी मेट और तमाशा जैसी फिल्मों के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली। ब्लैक फ्राइडे नाम की इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था और फिल्म आपका दिल दहला देगी।

हालांकि फिल्म में याकूब मेमन की भूमिका को ज़्यादा विस्तार नहीं दिया गया और फिल्म में उसे गिरफ्तार होते हुए भी दिखाया गया था। उससे पूछा जाता है कि टाइगर कहां हैं तो उसका जवाब होता है - ये तो आप आईएसआई से पूछिए। काफी मुश्किलों के बाद इस फिल्म को रिलीज़ होने की इजाज़त मिली थी।
फिल्म पर काफी समय तक बैन लगा था क्योंकि हाईकोर्ट का मानना था कि फिल्म में देश की अखंडता और शांति भंग करने के लिए काफी डायलॉग्स मौजूद हैं। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो एक बार 1993 के उस एक काले शुक्रवार को जीने के लिए ज़रूर देखिएगा ब्लैक फ्राइडे।


Click it and Unblock the Notifications


