कौन हैं नताशा दलाल? बोल्डनेस में किसी से नहीं कम, देखिए वरुण धवन की दुल्हनिया की PHOTOS
वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों सालों से साथ हैं और इस साथ को अब सात जन्मों के लिए बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड के चहेते वरुण धवन जिनपर लाखों लड़कियां मरती हैं उनका दिल जिस लड़की ने चुराया वह उनकी स्कूल वाली दोस्त है। स्कूल से लेकर आजतक वरुण ने नताशा का साथ नहीं छोड़ा। जिसे वह इतना प्यार करते हैं, आइए बताते हैं आखिर कौन हैं नताशा दलाल।
राजेश दलाल और गौरी दलाल की बेटी नताशा दलाल हैं। जिन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की। इसके बाद वह न्यू यॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने चली गईँ। साल 2013 में वह भारत वापस आईं। इसके बाद उन्होंने नताशा दलाल लेबल तले अपना फैशन ब्रैंड खोला। आज वह अपना डिजाइनिंग का काम संभालती है। बताया जाता है कि वह लंहगे, गाउन और ब्राइडल वियर में माहिर हैं। उन्हें इस तरह की ड्रेस डिजाइन करना ज्यादा पसंद हैं।
वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी: दोनों का परिवार अलीबाग के लिए रवाना- PHOTOS हुईं वायरल


Click it and Unblock the Notifications