वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी: दोनों का परिवार अलीबाग के लिए रवाना- PHOTOS हुईं वायरल

वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 22 जनवरी से शादी के फंक्शन शुरू हैं। इसके लिए अब दोनों के परिवार ने पूरी कमर कस ली है। वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार को अलीबाग रिसॉर्ट के लिए रवाना होते देखा गया। दोनों का परिवार पूरी तैयारी के साथ गाड़ियों से रवाना होता नजर आया। वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल भी नजर आईं जहां वह शर्माती सी दिख रही। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर नताशा दलाल के लंहगे की भी तस्वीरें वायरल हुईं।

वरुण धवन की नीस अंजनी धवन, पिता डेविड धवन, मां करूणा धवन, भाई रोहित धवन से लेकर पूरा धवन परिवार शादी के लिए रवाना हो चुका है। वहीं नताशा दलाल भी स्पॉट हुईं। जहां अपने घर से निकलने के दौरान वह खुद सभी तैयारियों का जायजा लेती नजर आईं। नताशा के पैरेंट्स व परिवार के लोगों की भी सोशल मीडिया पर ढेर सारी फोटोज सामने आईं। इन फोटोज में सभी कैजुअल लुक में दिखे।सभी के हाथों में बड़े बड़े बैग नजर आए।

वरुण धवन की शादी

वरुण धवन की शादी

इतना ही नहीं कई गाड़ियां शादी के कॉस्ट्यूम, मिठाईयां व अन्य सामानों से भरकर भी रिजॉर्ट पहुंची। बता दें वरुण धवन की शादी की तैयारियां 22 जनवरी से 26 जनवरी तक बताई जा रही है। खबरें हैं कि वरुण नताश की शादी 24 जनवरी की, संगीत 22 जनवरी का और 26 जनवरी को रिसेप्शन होगा।

वरुण धवन नताशा दलाल की शादी की गेस्ट लिस्ट

वरुण धवन नताशा दलाल की शादी की गेस्ट लिस्ट

इस ग्रैंड शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, मलाइका अरोड़ा, कैटरीना कैफ से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों को बुलाया जाएगा। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि कोविड की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए डेविड धवन ने 50 लोगों की ही गेस्ट लिस्ट रखी है। इस गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के स्टार्स के नाम भी हैं।

कोरोना न होता तो शादी पिछले साल ही होती

कोरोना न होता तो शादी पिछले साल ही होती

बता दें वरुण धवन की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि वरुण धवन नताशा के साथ 2022 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते ये शादी रुक गई। वरना दोनों ने वियतनाम जैसी जगह पर अपना शादी का प्लान किया था।

मनीष मल्होत्रा भी परिवार के साथ

मनीष मल्होत्रा भी परिवार के साथ

मनीष मल्होत्रा धवन परिवार के काफी करीब है। वह भी नताशा और वरुण की शादी के लिए पहुंच गए हैं।

नताशा ने डिजाइन किया लंहगा

नताशा ने डिजाइन किया लंहगा

बताया जा रहा है कि नताशा ने अपनी शादी का लंहगा खुद डिजाइन किया है। वह फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने खुद अपनी ड्रेस तैयार की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X