Video जब सलमान खान ने शाहरुख को बोला I Love You
सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक के सफर के बारे में हम लोग जानते ही हैं। इनकी दुश्मनी जितनी ज्यादा गहरी मानी जाती है असल मे इनकी दोस्ती उससे भी ज्यादा गहरी और खूबसूरत रही है। आइये आपको इस खूबसूरत दोस्ती के सफर से जुड़े एक खूबसूरत पल से रुबरु कराते हैं।
ये वीडियो है 1998 का जब शाहरुख खान को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के साथ ही बैठे थे। शाहरुख के बगल में बैठी थीं गौरी खान और सलमान की गोद में बैठी थी शाहरुख की बेटी सुहाना।
<center><iframe width="100%" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/3U4I-QvExIc?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
जब शाहरुख खान को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो शाहरुख ने जाते ही सलमान खान को स्टेज पर बुलाया और कहा कि मैं चाहता हूं कि वो स्टेज पर आकर मेरी तरफ से सभी को थैंक्स बोलें क्योंकि वो हमेशा कहते हैं कि उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिलता।
सलमान स्टेज पर गये और उन्होंने शाहरुख खान को सबसे पहले थैंक्स बोला और जाते जाते कहा आई लव यू शाहरुख। फिर क्या था, सभी ने तालिया बजाकर इस दृष्य का आनंद लिया। आप भी देखिये इस खूबसूरत पल की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications
