..................... Salman Khan's Hit and Run Case verdict on 6th May - Hindi Filmibeat

Finally 6 मई को होगा सलमान खान के हिट एंड रन केस का फैसला!

सलमान खान के कोर्ट केस हिट एंड रन का फैसला सालों से अटका पड़ा है और खबर आ रही है कि इस केस का फैसला अब 6 मई को आएगा। फिल्हाल अभी तक तो इस केस का फैसला कई बार आते आते रुक गया लेकिन अब उम्मीद है कि शायद 6 मई को इस केस का फैसला आ जाएगा।

सलमान खान के सालों से चल रहे इस केस में कई उतार चढ़ाव आए हैं और यहां तक कि पिछली कुछ सुनवाइयों के दौरान तो सलमान खान ने इन केस से जुड़ी कुछ बातों से इंकार तक कर दिया। सलमान खान का ड्राइवर तक सामने आया और कहा कि सलमान नहीं बल्कि एक्सीडेंट के दौरान उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।

सलमान ने कहा कि उस वक्त उन्होंने शराब भी नहीं पी रखी थी और एक्सीडेंट के बाद उनका कोई टेस्ट नहीं हुआ था। जिसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान के वकील ने ये भी कहा कि सलमान खान गुनहगार नहीं हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

अब देखना है कि क्या इस बार सलमान के इस केस का आखिरी फैसला आता है या एक बार फिर से तारीख पर तारीख आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X