बॉलीवुड सुपरस्टार्स को टक्कर दे पाएगी ये नई जोड़ी!
[फीचर] सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की फिल्म 'हीरो' रिलीज हो चुकी है और फिल्म को काफी मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें, इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान ने किया है और उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाएगी, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। लेकिन कोई शक नहीं कि बॉलीवुड तो दो नए चेहरे मिल गए हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। सलमान की वजह से या जैसे भी लेकिन सूरज- अथिया की जोड़ी को दर्शक प्यार जरूर करने लगे हैं।
लेकिन अब ये देखना है कि क्या इन न्यूकमर्स भी भीड़ और सुपरस्टार्स की मौजूगदी में सूरज- अथिया अपनी पहचान बना पाते हैं या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications


