जब 'डॉन 2' की पार्टी में जमकर नाचे थे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा- फिर से वायरल हो रही हैं PHOTOS
डॉन और डॉन 2 जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फैंस की फेवरिट रही थी। ये दो ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी जोड़ी हिट होते हुए भी दोनों ने फिर कभी कोई फिल्म नहीं की। कारण, उनकी अनकही विवादित लव स्टोरी। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान किसी समय काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अचानक दोनों में ऐसी दूरी आई कि फिर कभी साथ नहीं दिखे।
हाल ही में दोनों की कुछ पुरानी तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें बर्लिन की हैं, जहां शाहरुख और प्रियंका डॉन 2 के प्रमोशन के दौरान जमकर पार्टी और डांस करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में भी दोनों की कैमिस्ट्री देखते बनती है। बता दें, इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरें उठने लगी थीं। बता दें कि 'डॉन 2' 2011 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। इसके बाद प्रियंका- शाहरुख किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।
"बाहुबली" 2 से भी बड़ी हिट थी अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर की ये फिल्म- बिग बी ने शेयर की Rare PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications