"बाहुबली" 2 से भी बड़ी हिट थी अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर की ये फिल्म- बिग बी ने शेयर की Rare PHOTOS
साल 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' को आज 43 साल हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, शबाना आज़मी, परवीन बॉबी और नीतू सिंह स्टारर यह फिल्म कमाई के मामले में बाहुबली 2 से भी आगे रही थी। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर फिल्म से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें और कुछ किस्से शेयर किये हैं। साथ ही बताया कि इस फिल्म ने उस वक्त 7.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो कि आज के लिहाज से बाहुबली 2 से भी ज्यादा है।
मनमोहन देसाई के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म तीन बच्चों के बिछड़ने और मिलने की कहानी है। उस वक्त फिल्म अपने जबरदस्त कास्ट को लेकर काफी चर्चा में रही थी।

27 मई, 1977 को रिलीज हुई 'अमर अकबर एंथनी' उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी। इस फिल्म को बाद में तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रीमेक किया गया था। इस फिल्म के संवाद कादर खान ने लिखे थे, जो कि बहुत ही पॉपुलर रहे।
ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरों का तहलका, सोशल मीडिया पर वायरल "मिस वर्ल्ड टूर" से अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











