..................... मिस वर्ल्ड टूर से ऐश्वर्या राय बच्चन की अनदेखी तस्वीरें | Aishwarya Rai Bachchan's gorgeous throwback pictures from her Miss World Tour - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरों का तहलका, सोशल मीडिया पर वायरल "मिस वर्ल्ड टूर" से अनदेखी तस्वीरें

साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐश्वर्या राय की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें उन दिनों की हैं, जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया था और फिर कई देशों का टूर किया था। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या रितु कुमार द्वारा डिजाइन की हुई साड़ियों में नजर आ रही हैं। ऐश का यह भारतीय लुक उस वक्त भी काफी पॉपुलर रहा था। कोई शक नहीं कि ऐश इन तस्वीरों को बेमिसाल खूबसूरत दिख रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

मिस वर्ल्ड टूर के दौरान ऐश्वर्या राय ने रितु कुमार की डिज़ाइन की हुई लगभग 9 ड्रेसेस को पहना था। लेकिन उनके द्वारा पहनी गई गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। इस साड़ी को रितु कुमार ने खास मिस वर्ल्ड दौरे को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया था। बता दें, खिताब जीतने के बाद विश्व सुंदरी के लिए वर्ल्ड टूर आवश्यक होता है।

शाहरुख खान की फिल्म को रिजेक्ट कर, जब काजोल ने किया आमिर के साथ सुपरहिट रोमांस- 14 YEARS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X