..................... Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Hrithik booked dates for 2018 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार, सलमान खान.. सबकी ब्लॉकबस्टर FINAL.. लेकिन शाहरूख फिर फंसे!

By Neeti

आखिरकार अक्षय कुमार ने भी साल 2018 की डेट फिक्स कर ही ली। जी हां, उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार की फिल्म FIVE साल 2018 के 26 जनवरी पर रिलीज होगी। यानि की एक बार फिर साल की शुरूआत अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म के साथ होगी।

वहीं, शाहरूख खान, आमिर खान और ऋतिक रोशन ने भी अपनी अपनी फिल्मों की डेट फाइनल कर ली है। लेकिन सलमान खान की फिल्म दबंग 3 पर सरप्राइज बरकरार है। हालांकि अरबाज खान हिंट दे चुके हैं कि फिल्म ईद 2018 पर रिलीज होगी। वहीं, बता दें शाहरूख खान को इस साल फिर एक जोरदार क्लैश का सामना करना पड़ेगा।

[DHAMAKA: साल 2016.. आखिर एक साथ आ ही गए शाहरूख- सलमान!]

movies 2018

यहां जानते हैं साल 2018 में कौन कौन सी फिल्में होगीं रिलीज-

FIVE

निर्देशक उमंग कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया है। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार एक साथ 5 किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म का नाम FIVE माना जा रहा है। यह साल 2018 की 26 जनवरी को रिलीज होगी।

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनने वाली आमिर खान- अमिताभ बच्चन की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2018 को रिलीज होगी।

बंधुआ

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म 'बंधुआ' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

दबंग 3

सलमान खान की फिल्म दबंग के सीक्वल दबंर 3 लिए 2018 की ईद फाइनल मानी जा रही है। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

कृष 4

राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कृष का चौथा पार्ट.. कृष 4.. के लिए भी साल 2018 का क्रिसमस फाइनल किया गया है। यानि की शाहरूख खान की फिल्म से क्लैश..

दत्त बॉयोपिक

वहीं, राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बॉयोपिक पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म काफी लेट चल रही है। लिहाजा, फिल्म रिलीज के लिए 2018 चुना गया है। हालांकि डेट अभी फाइनल नहीं है।

हाउसफुल 4

साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X