शाहिद कपूर-मीरा राजपूत के रिसेप्शन की क्यूट सेल्फी-तस्वीरें
शहिद कपूर और मीरा राजपूत के रिसेप्शन में चार चांद लगाने बॉलिवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, कंगना रनौत, अनिल कपूर आदि सितारे पहुंचे। इन सितारों के आने से इस रिसेप्शन में चार चांद तो लगे ही साथ ही ये रिसेप्शन बॉलिवुड के एक बड़े ईवेंट में तब्दील हो गया।
मीरा राजपूत मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत सफेद और ब्लू कॉम्बीनेशन के लंहगे में बेहद खूबसूरत नज़र आईं और शाहिद हमेशा की तरह हैंडसम। शाहिद और मीरा की जोड़ी सभी को बेहद पसंद आई और सभी ने इस जोड़ी को अपना आशीर्वाद व नये जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
रिसेप्शन के दौरान मीरा राजपूत के रिश्तेदार व शाहिद के कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। जिन्होंने मीरा राजपूत व शाहिद के साथ सेल्फी व कुछ क्यूट सी तस्वीरें खिंचवाईं। एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन और मीरा राजपूत एक दूसरे को नमस्कार करते भी नज़र आए। तो आइये एक नज़र डालते हैं इन तस्वीरों पर।


Click it and Unblock the Notifications













