ब्रेक अप के बाद- शाहिद-करीना के अलावा ये भी करना चाहते हैं पैचअप!
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान एक ही फिल्म में काम कर रहे हैं ये तो सभी को पता है। फिल्म का नाम है उड़ता पंजाब। लेकिन ये भी सभी को पता है कि दोनों ने फिल्म में साथ काम नहीं किया है बल्कि जब शाहिद सेट पर होते थे तो करीना गायब और जब करीना सेट पर तो शाहिद गायब। दोनों के एक साथ एक भी सीन्स तक नहीं हैं।
लेकिन जब करीना कपूर से पूछा गया कि क्या शाहिद के साथ दोबारा वो काम करना चाहेंगी तो उनका जवाब था हां, बिल्कुल। अगर अच्छी कहानी मिली तो जरुर दोबारा से शाहिद संग काम करना चाहूंगी।
वैसे भी ये फिल्म इंडस्ट्री है जहां पर काम पड़ने पर गधे को भी बाप बनाया जा सकता है। यानी कि अगर यहां पर सफल होना है तो भइया प्रैक्टिल हो जाओ। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही एक्स कपल्स के बारे में जो कि काफी सुर्खियां बनाने के बाद अलग हुए और अब दोबारा से एक हिट की चाहत में दोबारा भी काम करने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications



