सलमान खान और करीना कपूर थे बाजीराव मस्तानी के लीड स्टार, शूट कर लिया था रोमांटिक पोस्टर- फिर यहां हुई दिक्कत
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे हिट फिल्मों की बात हो तो टॉप पर पद्मावत और बाजीराव मस्तानी आती है। दीपिका की पद्मावत ने 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया था, फैंस को ये दोनों ही फिल्में काफी पसंद आई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पद्मावत और बाजीराव मस्तानी के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद नहीं थीं।
जी हां, संजय लीला भंसाली की इन दो मेगा बजट फिल्मों के लिए दीपिका पादुकोण को नहीं बल्कि किसी अन्य एक्ट्रेस को कास्ट किया जाना था, दीपिका को ये दोनों ही रोल बाद में ऑफर किए गए थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि भंसाली ने 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' के दोनों लीड रोल के लिए विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को पसंद किया था। इतना ही नहीं बाजीराव मस्तानी के साथ तो ऐश्वर्या के बाद करीना कपूर का नाम भी जुड़ा।
बताया जाता है कि 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' के लिए ऐश्वर्या राय पहली पसंद थीं, उन्हें ही ये दोनों रोल ऑफर हुए थे। लेकिन दिक्कत ये हुई कि ऐश्वर्या राय के साथ बाजीराव कौन होगा और खिलजी कौन होगा। कास्टिंग में दिक्कत हो रही थी और अंत में बात इन दोनों फिल्मों में ही ऐश्वर्या राय को लेकर बात नहीं पाई।

ऐश्वर्या राय चाहती थीं भंसाली की फिल्म में काम करना
ऐश्वर्या राय 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' दोनों ही फिल्मों को करने में इंट्रस्टिंग थीं। लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐश्वर्या ने बताया था कि संजय लीला भंसाली और वह दोनों ही एक साथ काम करना चाहते थे।

हम दिल दे चुके सनम
ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। इसके बाद वह उनके साथ देवदास और गुजारिश जैसी फिल्मों में भी जुड़ीं।

पद्मावत
दीपिका पादुकोण की पद्मावत पर पहले तो काफी विवाद हुआ लेकिन जब पर्दे पर फिल्म रिलीज हुई तो शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका की फिल्म पद्मावत ने कमाल कर दिया। फिल्म ने 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया।

बाजीराव मस्तानी हुई थी सलमान खान और ऐश्वर्या को ऑफर
बाजीराव मस्तानी ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी ये तो आपको बता दिया लेकिन उनके साथ को-स्टार सलमान खान को चुना गया था लेकिन दोनों के बीच की अनबन के चलते दोनों ने ये फिल्म नहीं की।

करीना कपूर को हुई थी बाजीराव मस्तानी ऑफर
बाजीराव मस्तानी फिल्म करीना कपूर खान को भी ऑफर हुई थी। इसमें सलमान खान और करीना की जोड़ी भंसाली ने बनाने का विचार किया। कहा जाता है कि करीना और सलमान खान ने फिल्म के लिए पोस्टर शूट भी करवा चुके थे। फिर कहा गया कि सलमान खान और भंसाली के बीच अनबन हो गई और ये फिल्म यही अटक गई।
पोस्टपोन हो सकती है अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट? सूर्यवंशी बनी बड़ा कारण!


Click it and Unblock the Notifications











