'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की इस एक्ट्रेस ने दो-दो बार की आत्महत्या की कोशिश, मां ने किया खुलासा

rocky aur rani ki prem kahani

Shabana Azmi Suicide Attempt: हाल ही में बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई। इस फिल्म की चर्चा हर ओर है। एक तरफ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के रोमांटिक सीन चर्चा का विषय बने हुए हैं तो दूसरी तरफ शबानी आजमी और धर्मेंद्र का किस भी लोगों को जहन से हट नहीं रहा है।

दिग्गज एक्ट्रेस हैं शबाना

शबाना आजमी से जब इस किस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कह दिया था कि भला धर्मेंद्र जैसे हैंडसम आदमी को कौन किस नहीं करना चाहेगा? इन सबके बीच आज हम आपको शबाना आजमी की जिंदगी के उस पहलू के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आप अब तक नहीं जानते होंगे। शबाना बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में से एक है और वह अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाती है।

बॉलीवुड में बनाई अपनी जगह

शबाना का जन्म एक प्रसिद्ध परिवार में हुआ था, लेकिन उनके लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने करियर में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इतना ही नहीं उन्हें भारत सरकार से पद्मश्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है।

दो बार जान लेने की कोशिश की

आपको बता दें, शबाना आजमी कैफी आजमी और शौकत आजमी की बेटी हैं। उनकी मां शौकत आजमी ने अपनी आत्मकथा 'कैफ एंड आई: ए मेमॉयर' में बताया है कि शबाना आजमी ने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। किताब के मुताबिक, शबाना आजमी को लगता था कि उनकी मां उनसे ज्यादा अपने भाई को प्यार करती हैं और इसीलिए वह कभी-कभी बहुत दुखी हो जाती थीं। इसी वजह से शबाना आजमी ने एक बार लैब में कॉपर सल्फेट खा लिया था और उनकी जान उनके दोस्त ने बचाई थी। शबाना आजमी ने एक बार ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन स्कूल के चौकीदार ने उन्हें बचा लिया था।

शेखर कपूर को कर चुकी हैं डेट

शबाना आजमी की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो वो जावेद अख्तर की पत्नी तो हैं लेकिन जावेद अख्तर से पहले वो डायरेक्टर शेखर कपूर को डेट कर चुकी हैं। लेकिन इनका ये रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और फिर शबाना की जिंदगी में जावेद साहब की एंट्री हुई। जब शबाना आजमी को पता चला कि जावेद अख्तर शादीशुदा हैं तो उन्होंने मशहूर गीतकार के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकीं। पहली पत्नी हनी ईरानी से तलाक के बाद जावेद अख्तर ने शबाना से शादी कर ली।

'गुम है' छोड़ने के बाद ये क्या हो गया सई का हाल? झालर जैसी स्कर्ट पहनकर करने लगी अजीबोगरीब डांस

Read more about: shabana azmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X