Release Rewind: इस फिल्म ने बनाया इन्हें करियर का 'बाजीगर'

कभी कभी कुछ जीतने के लिए हारना पड़ता है और हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं....इस डॉयलोग ने साल 1993 में जो धूम मचाया था, उसकी चमक कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिली। अब्बास- मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीगर से ही शाहरूख खान और काजोल जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद इन दोनों ने दर्जन भर से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया और बॉलीवुड को कई ब्लॉक-बस्टर फिल्में दी।

बाजीगर के गाने हों या डॉयलोग, ड्रामा हो या प्यार, हर चीज बॉलीवुड के बने बनाए ढ़र्रे से अलग थी। लिहाजा, फिल्म हुई थी ब्लॉक बस्टर और इसके कलाकार हुए थे सुपरहिट। लेकिन सिर्फ शाहरूख-काजोल ही नहीं, बल्कि 1993 में रिलीज फिल्म बाजीगर ने कई लोगों के करियर को नई ऊंचाइयां दी और उन्हें बनाया करियर का बाजीगर। लिहाजा, यहां हम आपको बता रहें कि इस फिल्म ने किन किन लोगों को रील नहीं बल्कि बनाया रियल लाइफ बाजीगर:

शाहरूख

बाजीगर शाहरूख के करियर के लिए काफी अहम फिल्म थी। पहली बार पूरी फिल्म उनके कंधों पर टिकी थी और वह भी निगेटिव किरदार के साथ। लेकिन शाहरूख ने न केवल यह किरदार किया, बल्कि इतने जबरदस्त ढ़ंग से किया कि उन्हें साल 1993 में फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का एवार्ड दिया गया। आपको बता दें, फिल्म के हीरो का रोल इतना निगेटिव होने की वजह से इस फिल्म को सलमान, अक्षय और अरबाज खान इंकार कर चुके थे।

शिल्पा शेट्टी

फिल्म बाजीगर से शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्य़ू किया था। और कमाल की बात यह है कि आधी फिल्म में मर्डर हो जाने के बावजूद उनका रोल इतना लोकप्रिय हुआ लोग आज भी शिल्पा के छत से गिरने की सीन को याद कर कांप जाते हैं। वहीं, फिल्म का गाना किताबें बहुत सीं पढ़ीं होगी तुमने भी काफी फेमस हुआ था। कहने की जरूरत नहीं है कि इस फिल्म के बाद शिल्पा शेट्टी के लिए फिल्म इंडस्ट्री के रास्ते काफी आसानी से खुल गए।

शाहरूख- काजोल जोड़ी

बाजीगर ने फिल्म इंडस्ट्री को एक ऐसी जोड़ी से नवाजा, जिन्होंने सालों बॉलीवुड पर राज किया। बाजीगर शाहरूख-काजोल की बतौर जोड़ी पहली फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त अभिनय किया कि इसके बाद ये जोड़ी हुई हिट और इन्होंने दो दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया। जिनमें से ज्यादातर फिल्मे सुपरहिट हुईं।

अनु मलिक

ये काली काली आंखे हों.. या किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने....इस फिल्म के गानों ने युवाओं के दिलों पर राज किया था। म्यूजिक डाइरेक्टर अनु मलिक को पहली बार इस फिल्म के लिए बैस्ट म्यूजिक डाइरेक्टर के लिए फिल्मफेयर एवार्ड से नवाजा गया। उस समय के हिसाब से फिल्म का संगीत काफी नया और युवाओं को लुभाने वाला था। लिहाजा, य़ह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने अनु मलिक के करियर को भी नई ऊंचाई दी।

निगेटिव कैरेक्टर

फिल्मों में निगेटिव कैरेक्टर तो पहले भी हुआ करते थे, लेकिन एक हीरो विलेन जैसे किरदार निभाए य़ह अजीब बात थी। लेकिन अब्बास- मस्तान के साथ शाहरूख ने इस कहानी पर विश्वास जताई और दर्शकों के सामने आया 'बाजीगर'। जिस रोल के लिए चार एक्टर ने पहले मना कर दिया था, उस रोल को शाहरूख ने कुछ ऐसा जिया कि आज भी उनकी खूनी लाल आंखों को याद कर लोग कर कांप जाते हैं। इस फिल्म के बाद शाहरूख ने फिल्म 'डर' में निगेटिव रोल निभाया था। जिसके लिए शाहरूख को काफी सराहा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X