Pic of the Day: जब रेखा ने जुही चावला को पहनाया मिस इंडिया क्राउन!
[PIC OF THE DAY] बॉलीवुड की पुरानी तस्वीरों का कोई जवाब नहीं। उन्हें देखकर पुराना ज़माना याद आ जाना लाज़िमी है। ऐसी ही एक पुरानी तस्वीर हमारे हाथ लगी जिसे बस आप देखते ही रह जाएंगे। क्योंकि दो इतने खूबसूरत लोगों का एक साथ एक ही तस्वीर में होना बड़ा ही मुश्किल होता है। लेकिन इस वक्त एक सुपरस्टार थीं तो दूसरी बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली थीं।
बात हो रही है जुही चावला और रेखा की। तस्वीर है 1984 की जब जुही चावला मिस इंडिया बनी थीं और उन्हें ताज पहनाया था खुद उमराव जान रेखा ने। तस्वीर में जो चीज़ गौर करने लायक है वो है दोनों की सादगी और संयम। वरना ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा के एक्सप्रेशन तो आपको याद हैं। जुही की ये सादगी उन सबको मात दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications













